Haryana Government Schemes – YojanaScheme https://yojanascheme.com सरकारी योजनाएं हिंदी में Thu, 20 Jan 2022 11:01:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.3 https://yojanascheme.com/wp-content/uploads/2021/08/cropped-yojanascheme-logo-icon-32x32.png Haryana Government Schemes – YojanaScheme https://yojanascheme.com 32 32 217932896 मेरा पानी मेरी विरासत योजना: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2022 (Mera Pani Meri Virasat) https://yojanascheme.com/mera-pani-meri-virasat-yojana/ https://yojanascheme.com/mera-pani-meri-virasat-yojana/#respond Wed, 08 Sep 2021 06:52:46 +0000 https://yojanascheme.com/?p=282 Read more]]> मेरा पानी मेरी विरासत योजना हरियाणा के किसानों के लिए शुरू की गई है। भारत एक कृषि प्रधान देश है और कृषि करने हेतु पानी अति आवश्यक है। देश के विभिन्न हिस्सों में भू-जल का स्तर गिरने की वजह से किसान को खेती करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में अच्छी फसल के लिए पानी की जरुरत को पूरा करने हेतु पानी पर अधिक खर्च करना पड़ रहा है।

हरियाणा राज्य में ज्यादातर लोग धान की खेती करके आजीविका चलाते हैं । अन्य फसलों की अपेक्षा धान की फसल में ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए हरियाणा सरकार ने कम पानी वाली फसलों के पक्ष में धान की फसल छोड़ने वाले किसानों को सालाना 7000 रुपये देने का फैसला किया है।

मेरा पानी मेरी विरासत योजना 2022

हरियाणा मेरा पानी मेरी विरासत योजना 2022

Name of the Scheme Mera Pani Meri Virasat Yojana
Launched by Haryana Government
Benefits Financial Help for Farmers
Beneficiary Farmers of Haryana
Application Mode Online
Similar Scheme मेरी फसल मेरा ब्यौरा

उद्देश्य

प्रत्येक वर्ष राज्य में धान के बढ़ते हुए क्षेत्र से लगभग 1.0 मीटर भू-जल स्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य के कृषक धान की खेती पर अधिक विश्वास करते हैं, इस खेती में पानी अन्य फसलों की अपेक्षा ज्यादा खर्च होता है।

इसलिए, राज्य किसानों को धान की खेती छोड़कर अन्य फसलों की खेती करने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेरा पानी मेरी विरासत योजना को शुरू किया है। इससे खेती में विविधता होगी और पानी की खपत में भी कमी आएगी। योजना के अनुसार सरकार ने किसान को धान के स्थान पर मक्का, अरहर, उड़द, कपास, बाजरा, मूंग जैसी फसल बौने के विकल्प दिए हैं। करीब एक लाख हैक्टेयर भूमि पर अन्य फसलों को जगह देना का लक्ष्य रखा है।

योजना के लाभ

  1. मेरा पानी मेरी विरासत योजना अंतर्गत किसानों को धान की खेती छोड़कर अपने खेत के 50 प्रतिशत हिस्से पर अन्य फैसला जैसे मक्का, अरहर, उड़द, कपास, बाजरा की खेती करने की एवज में 7000 रुपए प्रति एकड़ की हिसाब से राशि दी जाती है।
  2. अगर किसान अपने खेत में अन्य फसलों को स्थान देकर उनका फसल बीमा करवाता है तो किसान के हिस्से की राशि सरकार द्वारा दी जाती है।
  3. फसल विविधीकरण हेतु किसान द्वारा सिंचाई यंत्र खेतों में स्थापित किए जाते हैं तो इस स्थिति में किसान को कुल लगत का सिर्फ जीएसटी ही देना होगा।
  4. यदि किसान मक्का, अरहर, मूंग, उड़द, तिल, कपास और सब्जी की खेती करता है सरकार फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करेगी।
  5. इस योजना से जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा और आने वाले समय में राज्य के भू-जल में भी वृद्धि होगी।
  6. खेती सम्बंधित मशीनरी उपलब्ध करवाई जाती है एवं माइक्रो-इरीगेशन और ड्रिप इरीगेशन के लिए 80% सब्सिडी भी दी जाती है।
  7. मक्का बिजाई मशीन पर 40% की सब्सिडी दी जाती है और मक्का खरीद के दौरान मण्डीयों में मक्का सुखाने के लिए मशीने लगाई जाएगीं, जिससे किसानों को पर्याप्त नमी के आधार पर उचित मुल्य मिल सके।
  8. यह योजना राज्य के सभी जिलों में लागू है। मेरा पानी मेरी विरासत योजना से सम्बंधित एक पोर्टल भी बनाया है, जिससे पात्र लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

पात्रता

  1. सिर्फ हरियाणा के मूल निवासी किसान ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  2. इस योजना के तहत जिस किसान ने अपनी कुल जमीन के 50 प्रतिशत या उससे अधिक क्षेत्र पर धान के बजाय मक्का, कपास, बाजरा, दलहन, सब्जीयां इत्यादि फसल उगाई है तो उसको 7,000/- रूपये प्रति एकड़ की दर से राशि प्रदान की जाएगी।
  3. यह राशि उन्ही किसानो को ही दी जाएगी जिन्होने गतवर्ष (खरीफ 2019-20) के धान के क्षेत्रफल में से 50 प्रतिशत या उससे अधिक क्षेत्र में फसल विविधीकरण अपनाया है।
  4. हरियाणा के जिन क्षेत्रों में पर्याप्त पानी है और वहां यदि कोई किसान धान की खेती को छोड़कर अन्य फसल को अपने खेत में स्थान देता है तो वह भी इस योजना का लाभ लेने के पात्र होगा।
  5. इस योजना के लाभ उठाने के लिए आवेदक का बैंक खाते से आधारकार्ड नंबर लिंक होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. पहचान पत्र
  3. बैंक अकाउंट पासबुक
  4. मोबाइल नंबर
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. कृषि योग्य भूमि के कागज़ात
  7. हरियाणा का स्थायी निवासी प्रमाणपत्र

मेरा पानी मेरी विरासत योजना की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन / आवेदन प्रक्रिया

Step 1: सबसे पहले आपको मेरा पानी मेरी विरासत योजना से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा।

Step 2: ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद “फसल विविधीकरण” के विकल्प पर क्लिक करें।

Step 3: अब अपनी आधार संख्या को दर्ज करें और नेक्स्ट पर क्लिक करें।

Step 4: आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आपको पूछी गई पूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक भरना होगा।

Step 5: जानकारी दर्ज करने के बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक करें। मेरा पानी मेरी विरासत के लिए आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाएगा।

]]>
https://yojanascheme.com/mera-pani-meri-virasat-yojana/feed/ 0 282
मेरी फसल मेरा ब्यौरा 2022: fasal.haryana.gov.in ऑनलाइन आबेदन (Registration) https://yojanascheme.com/meri-fasal-mera-byora-haryana/ https://yojanascheme.com/meri-fasal-mera-byora-haryana/#respond Sat, 07 Aug 2021 14:30:14 +0000 https://yojanascheme.com/?p=205 Read more]]> किसानो को फसल से जुडी सुबिधाए उपलब्ध कराने हेतु हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने “हरियाणा  मेरी फसल मेरा ब्यौरा” का शुभारम्भ किया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान फसलों की जानकारी के साथ साथ अपनी सारि  समस्याओं का हल भी एक ही प्लाटफार्म  पर प्राप्त कर सकते हैं। इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किसानी को सारि  जानकारी प्रदान की जाएगी।

खाद, बीज, कृषि उपकरण, फसल की कटाई, बुअवाई  और अन्य सरकारी सुबिधाएं  अब एक मंच पर उपलब्ध होगी। इस से देश के छोटे बड़े हर किसानो को लाभ प्राप्त होगा।

Meri Fasal Mera Byora Yojana

हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2022

Name of the Scheme Haryana Meri Fasal Mera Byora
Launched by Haryana Government
Benefits Registration and Help for Farmers
Beneficiary Farmers of Haryana
Application Mode Online
Similar Scheme प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना

योजना के उद्देश्य

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल का उद्देश्य हरियाणा प्रदेश के किसानो और किसान कल्याण बिभागा को एक मंच कर ला कर सीधे किसानो को लाभ प्रदान करना है। जैसे की अआप सभी लोग जानते है खरीफ फसल का सीजन आरम्भ हो गया झाई।  इसी बात को ध्यान मैं रखते हुए सरकार द्वारा खरीफ फसलों का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर आरम्भ कर दिया गया है।  वह सभी किसान जो खरीफ फसल की खेती  कर रहे है वह अपनी फसलों का विवरण पोर्टल पर दर्ज कर सकते है।

अभी पोर्टल पर लगभग 20  से भी अधिक फसलों का पंजीकरण किया जा रहा है।  इस पोर्टल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है की किसानों तक फसल बीमा कवर, प्राकृतिक आपदाओं  के कारन मिलने वाला फसल मुआवजा एवं अन्य सरकारी योजनाएं का लाभ किसानों तक पहुँच रहा है या नहीं।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना का लाभ

  1. किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली ख्याति से बचाया जाएगा।
  2. सरकार ऐसे किसानों को आर्थिक रूप से भी मदद करेगी।
  3. आधिकारिक पोर्टल का सहायता से किसानिन की सभी समस्या का हल किया जायेगा।
  4. किसानों  को सभी प्रकार सरकारी जानकारी एवं मंडी से जुडी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगी।
  5. किसानों, खाद्य, बीज व ऋण  तथा  कृषि से जुड़े  उपकरणों पर सब्सिडी प्राप्त कर पाएंगे।
  6. फसल की कटाई व बीज बौने से जुडी जानकारी भी ले पाएंगे।
  7. VLE इस कार्य के लिए नियुक्त किए गए है।  और सरकारी बिभाग द्वारा उन्ही के कहते मैं जरुरत के समय सहायता भेज दी जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. स्थायी निवासी प्रंणा पत्र
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. जमीन से जुड़े कागजात
  5. पहचान पत्र
  6. मोबाइल नंबर
  7. ब्यांक खाते की जानकारी

पंजीकरण के लिए दिशा निर्देश

  1. आवेदन कर्ता केवल किसान ही हो सकता है।
  2. पंजीकरण के लिए आधार कार्ड और 10 अंको का मोबाईल नंबर जरुरी है।
  3. किसान को जमीन से जुडी सभी जानकारी यहाँ उपलब्ध करवानी होगी।
  4. किसान भाई को हरियाणा प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  5. अगर विभाग आपको कोई भी सुचना देना चाहेगा। तो आपको आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज द्वारा भेज दी जाएगी।
  6. अगर सरकार कोई सहायता राशि भेजना चाहे तो उसके लिए बैंक खाता भी रजिस्ट्रेशन के अंतर्गत देना जरुरी है।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

आप अपने मोबाइल या फिर कंप्यूटर से ही अपना आवेदन भर सकतें है।

Step 1: सबसे पहले आवेदक। मेरी फसल मेरा ब्यौरा की आधिकारिक वेबसाइट पर इस लिंक से जाएँ।

Step 2: अब आपके सामने पोर्टल का मुख्य पेज खुल गया है। यहाँ पर नीचे दिए गए किसान अनुभाग पर क्लिक करें ।

Step 3: आपके सामने एक नया पृष्ठ आ जायेगा। कृपया यहाँ पर दिए गए विकल्पों  में से पहला विकल्प चुने “किसान पंजीकरण हरियाणा”।

Step 4: अब अपना मोबाइल नंबर भरें और लॉगिन करें पर क्लिक करें।

Step 5: आपके मोबाइल नंबर पर OTP नंबर आएगा। उसे नीचे भरकर OTP सत्यापित करें पर क्लिक करें।

Step 6: फिर आपसे पूछा जायेगा परिवार पहचान पत्र ID के बारे में। हां का विकल्प चुने।

Step 7: पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यान से भरें। आपको आपका आवेदन पत्र मिलेगा। अब अपनी सभी जानकारी भरने के साथ। मांगे गए दस्तावेज भी अटैच करें।

Step 8: अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर अपना आवेदन पत्र जमा करवा दें।

Step 9: आपको आवेदन करने की एक संख्या (Application Number) प्राप्त होगी। कृपया उसे संभाल के रखे। यह संख्या आपको आवेदन की स्थिति पता करने हेतु सहायक है।

किसानो के लिए सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर (1800-180-2060 and 1800-180-2117) भी शुरू किए गए हैं।  जहाँ पर संपर्क कर आप अपने योजना सम्बन्धित प्रश्नो की जानकारी ले सकते हैं।

]]>
https://yojanascheme.com/meri-fasal-mera-byora-haryana/feed/ 0 205